You are currently viewing राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 7 : rajasthan gk online test 7 in hindi
rajasthan gk online test 7 in hindi

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 7 : rajasthan gk online test 7 in hindi

यहाँ पर आपको राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 7 ( rajasthan gk online test 7 in hindi ) से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे.

प्रश्न-1 राजस्थान में सर्वप्रथम नगरपालिका की स्थापना कहां और कब हुई?

(अ) माउंट आबू, 1864 में

(ब) ब्यावर, 1867 में

(स) जयपुर, 1869 में

(द) अजमेर, 1866 में

उत्तर- (अ) माउंट आबू, 1864 में

प्रश्न-2 वर्तमान में राजस्थान में कुल कितने संभाग हैं?

(अ) 10 (ब) 7 (स) 6 (द) 8

उत्तर- (ब) 7

प्रश्न-3 राजस्थान में सर्वप्रथम नियुक्त राज्यपाल का नाम था?

(अ) सरदार हुकमसिंह (ब) डॉ. संपूर्णानंद (स) सरदार जोगेंद्र सिंह (द) श्री गुरुमुख निहाल सिंह

उत्तर- (द) श्री गुरुमुख निहाल सिंह

प्रश्न-4 राजस्थान की प्रथम लोकप्रिय सरकार का गठन किसके नेतृत्व में किया गया?

(अ) श्री जयनारायण व्यास (ब) श्री हीरालाल शास्त्री (स) श्री भोलानाथ  (द) श्री सी.एस. वैंकटाचारी

उत्तर- (ब) श्री हीरालाल शास्त्री

प्रश्न-5 राजस्थान सरकार में सर्वोच्च प्रशासनिक पद है?

(अ) अध्यक्ष, राजस्व मंडल (ब) अध्यक्ष, आरपीएससी (स) मुख्य सचिव (द) गृह सचिव

उत्तर- (स) मुख्य सचिव

प्रश्न-6 राजस्थान में राजस्व न्यायालय का मुख्यालय है?

(अ) अजमेर (ब) अलवर (स) जोधपुर (द) जयपुर

उत्तर- (अ) अजमेर

प्रश्न-7 निम्न में से कौन सा कथन असत्य है-

(अ) राज्य मंत्रीपरिषद का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है

(ब) राज्य में राज्यपाल को औपचारिक प्रधान बनाया गया और मुख्यमंत्री को वास्तविक प्रधान

(स) संवैधानिक दृष्टि से मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है

(द) मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के प्रति उत्तरदाई होता है

उत्तर- (द) मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के प्रति उत्तरदाई होता है

प्रश्न-8 राजस्थान में पंचायती राज प्रशासन प्रारंभ हुआ-

(अ) 1960 में (ब) 1959 में (स) 1955 में (द) 1956 में

उत्तर- (ब) 1959 में

प्रश्न-9 राजस्थान की पश्चिमी सीमा जो अंतरराष्ट्रीय है, की लंबाई है-

(अ) 1120 किलोमीटर (ब) 1090 किलोमीटर (स) 1070 किलोमीटर (द) 970 किलोमीटर

उत्तर- (स) 1070 किलोमीटर

प्रश्न-10 ‘स्मृति वन’ कहां विकसित किया गया है?

(अ) कुलधरा (जैसलमेर)

(ब) माउंट आबू (सिरोही)

(स) तबीजी (अजमेर)

(द) झालाना (जयपुर)

उत्तर- (द) झालाना (जयपुर)

प्रश्न-11 सेवन किस प्रकार की वनस्पति वर्ग में आता है?

(अ) घास (ब) झाड़ियाँ (स) पेड़-पौधे (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) घास

प्रश्न-12 राजस्थान की बारहमासी नदी है?

(अ) लूणी (ब) जोजड़ी (स) चंबल (द) बेड़च नदी

उत्तर- (स) चंबल

प्रश्न-13 गोगाजी के गुरु कौन थे?

(अ) गुरु गोरखनाथ (ब) पाबूजी (स) मावजी (द) देव जी

उत्तर- (अ) गुरु गोरखनाथ

प्रश्न-14 सागड़ी प्रथा से तात्पर्य है-

(अ) बंधुआ मजदूर

(ब) विवाह पश्चात वर-वधु एवं बारातियों को सीख देना

(स) मृत्यु के बाहरवें दिन किया जाने वाला मृत्युभोज

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) बंधुआ मजदूर

प्रश्न-15 राजस्थान में हस्तशिल्प डिजाइन एवं विकास केंद्र कहां पर स्थित है?

(अ) जयपुर (ब) उदयपुर (स) जोधपुर (द) मालपुरा

उत्तर- (अ) जयपुर

प्रश्न-16 डूंगरशाही ओढ़नी किस कला से संबंधित है?

(अ) एप्लीक (ब) बंधेज (स) बाटिक (द) ब्लू पॉटरी

उत्तर- (स) बाटिक

प्रश्न-17 ‘हवन करता हाथ बलणा’ नामक कहावत से तात्पर्य है?

(अ) भला करने पर भी बुराई मिलना

(ब) मुफ्त में काम होना

(स) संगत से भला भी बुरा हो जाता है

(द) अपना अनिष्ट स्वयं करना

उत्तर- (अ) भला करने पर भी बुराई मिलना

प्रश्न-18 लांगुरिया नृत्य किस मेले का प्रसिद्ध है? rajasthan gk online test 7 in hindi

(अ) कोलायत मेला (ब) भृतहरी मेला (स) केला देवी मेला (द) पुष्कर मेला

उत्तर- (स) केला देवी मेला

प्रश्न-19 राजस्थानी भाषा में ‘पातल और पीथल’ की रचना किसने की?

(अ) कवि कल्लाल (ब) कन्हैयालाल सेठिया (स) चंदबरदाई (द) सोमदेव

उत्तर- (ब) कन्हैयालाल सेठिया

प्रश्न-20 किस बोली को भीलों की बोली कहा जाता है?

(अ) बागड़ी (ब) मारवाड़ी (स) मेवाड़ी (द) ब्रज

उत्तर- (अ) बागड़ी

प्रश्न-21 युद्ध में जाते समय योध्दाओं द्वारा किस रंग की विशेष पगड़ी पहनी जाती थी?

(अ) लाल रंग की (ब) पीले रंग की (स) मिश्रित रंगों की (द) केसरिया रंग की

उत्तर- (द) केसरिया रंग की

प्रश्न-22 राजस्थानी चित्रकला का सबसे पहले वैज्ञानिक विभाजन किसने किया?

(अ) पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा

(ब) आनंद कुमार स्वामी

(स) सौभागमल गहलोत

(द) श्री रायकृष्ण दास जी

उत्तर- (ब) आनंद कुमार स्वामी

प्रश्न-23 एक खंभा महल के नाम से प्रसिद्ध प्रहरी मीनार का निर्माण किसने करवाया?

(अ) महाराजा जसवंत सिंह प्रथम ने

(ब) मालदेव प्रथम ने

(स) महाराजा अजीत सिंह ने

(द) राव चंद्रसेन ने

उत्तर- (स) महाराजा अजीत सिंह ने

प्रश्न-24 देवकुंड की छतरियां किनकी याद में निर्मित की गई?

(अ) मेवाड़ के महाराणाओं की

(ब) बीकानेर के राजाओं की

(स) जैसलमेर के राजाओं की

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) बीकानेर के राजाओं की

प्रश्न-25 कौनसा महल मारवाड़ चित्र शैली एवं जन जीवन के चित्रों की अभिव्यक्ति के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) चौखा महल, जोधपुर

(ब) लालगढ़ महल, बीकानेर

(स) विनय विलास महल, अलवर

(द) जगमंदिर महल, उदयपुर

उत्तर- (अ) चौखा महल, जोधपुर

प्रश्न-26 बीजक की डूंगरी पर सर्वप्रथम अशोक के शिलालेख की किसने और कब खोज की? rajasthan gk online test 7 in hindi

(अ) रतनचंद्र अग्रवाल ने, 1954 में

(ब) अमलानन्द घोष ने, 1951 में

(स) बी.बी. लाल ने, 1961 में

(द) कैप्टन बर्ट ने, 1837 में

उत्तर- (द) कैप्टन बर्ट ने, 1837 में

प्रश्न-27 किस स्थान को ताम्रवती नगरी के नाम से जाना जाता है?

(अ) गणेश्वर (ब) आहड़ (स) कालीबंगा (द) बैराठ

उत्तर- (ब) आहड़

प्रश्न-28 खातोली का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ?

(अ) अकबर एवं महाराणा प्रताप

(ब) इब्राहिम लोदी एवं राणा संग्रामसिंह

(स) इब्राहिम लोदी और बाबर

(द) औरंगजेब एवं दारा शिकोह

उत्तर- (ब) इब्राहिम लोदी एवं राणा संग्राम सिंह

प्रश्न-29 मारवाड़ का प्रताप किसे कहा जाता है?

(अ) राव मालदेव (ब) राव जोधा (स) राव चंद्रसेन (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) राव चंद्रसेन

प्रश्न-30 हल्दीघाटी के युद्ध को खमनोर का युद्ध किसने कहा?

(अ) अबुल फजल (ब) बदायूनी (स) बीरबल (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) अबुल फजल

rajasthan gk online test 7 in hindi
rajasthan gk online test 7 in hindi

ये भी पढ़ें – rajasthan gk online test 7 in hindi

इस पोस्ट को पुरा देखने के लिए आपका धन्यवाद!

This Post Has 2 Comments

Leave a Reply