You are currently viewing राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 1
राजस्थान सामान्य ज्ञान 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 1

राजस्थान सामान्य ज्ञान 1
राजस्थान सामान्य ज्ञान 1

यहाँ पर आपको राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 1 से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे –

प्रश्न-1 राजस्थान सरकार ने किन दो शहरों को महानगर क्षेत्र घोषित किया किया है?

(अ) अजमेर तथा उदयपुर

(ब) अजमेर तथा जयपुर

(स) जयपुर तथा जोधपुर

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) जयपुर तथा जोधपुर

प्रश्न-2 किस विधानसभा से राज्य में राज्य मंत्री और संसदीय सचिव की व्यवस्था की गई?

(अ) दूसरी विधानसभा से

(ब) चौथी विधानसभा से

(स) छठी विधानसभा से

(द) आठवीं विधानसभा से

उत्तर- ब) चौथी विधानसभा से

प्रश्न-3 राज्य सरकार की मुख्य नीति निर्माण संस्था है-

(अ) विधानसभा

(ब) राज्य मंत्रिमंडल

(स) सचिवालय

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) सचिवालय

प्रश्न-4 निम्न में से कौन सा जिला बीकानेर संभाग नहीं है?

(अ) श्रीगंगानगर

(ब) चुरू

(स) बीकानेर

(द) नागौर

उत्तर- (द) नागौर

प्रश्न-5 वार्ड सभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वार्ड सभा की अध्यक्षता कौन करता है?

(अ) उप वार्ड सभा अध्यक्ष

(ब) उम्र में वरिष्ठ वार्ड सभा सदस्य

(स) वार्ड सभा सदस्यों द्वारा अपने में से ही बहुमत से निर्वाचित सदस्य

(द) पंचायती राज विभाग द्वारा मनोनीत सदस्य

उत्तर- (स) वार्ड सभा सदस्यों द्वारा अपने में से ही बहुमत से निर्वाचित सदस्य

प्रश्न-6 राज्य में बिजली के मीटर बनाने के लिए प्रसिद्ध फैक्ट्री है?

(अ) जयपुर मेटल्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, जयपुर

(ब) मान इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, जयपुर

(स) कैप्शन मीटर कंपनी, जयपुर

(द) राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, जयपुर

उत्तर- (अ) जयपुर मेटल्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, जयपुर

प्रश्न-7 राजस्थान में मावठ संबंधित है-

(अ) उत्तरी पूर्वी मानसून से

(ब) बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों से

(स) दक्षिण-पश्चिमी मानसून से

(द) पश्चिमी विक्षोभों से

उत्तर- (द) पश्चिमी विक्षोभों से

प्रश्न-8 जून माह में सूर्य किस जिले में लंबवत चमकता है?

(अ) बीकानेर (ब) बांसवाड़ा (स) चित्तौड़गढ़ (द) उदयपुर

उत्तर- (ब) बांसवाड़ा

प्रश्न-9 निम्न में कौन-सा कथन असत्य है-

(अ) राजस्थान के अधिकांश भागों में बालू मिट्टी पाई जाती है

(ब) बालू मिट्टी पानी को शीघ्र सोख लेती है

(स) वर्षा का जल रेतीली मिट्टी में शीघ्र विलीन नहीं होता है

(द) राजस्थान की घग्घर जैसी नदी भी मिट्टी में विलीन हो जाती है

उत्तर- (स) वर्षा का जल रेतीली मिट्टी में शीघ्र विलीन नहीं होता है

प्रश्न-10 राजस्थान में काला पत्थर निकाला जाता है-

(अ) भैसलाना में

(ब) मकराना में

(स) कोटा में

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) भैसलाना में

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 1

प्रश्न-11 राजस्थान में काले हिरण एवं कुरजां पक्षी के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य है-

 (अ) राष्ट्रीय मरू उद्यान

(ब) तालछापर अभयारण्य

(स) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

(द) टाटगढ़ रावली उद्यान

उत्तर- (ब) तालछापर अभयारण्य

प्रश्न-12 ‘बिनोटा’ से तात्पर्य है?

(अ) महिलाओं की ओढ़नी

(ब) राजस्थानी पगड़ियों की विभिन्न शैलियां

(स) दूल्हा दुल्हन के विवाह की जूतियां

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) दूल्हा दुल्हन के विवाह की जूतियां

प्रश्न-13 नागौर का ‘सुहालक क्षेत्र’  देशभर में किसके लिए प्रसिद्ध है?

(अ) बैलों के लिए

(ब) ऊँटो के लिए

(स) गायों के लिए

(द) भैंसों के लिए

उत्तर- (अ) बैलों के लिए

प्रश्न-14 राजस्थान में तंबाकू का सबसे अधिक उत्पादन किस जिले में होता है?

(अ) झुंझुनू में

(ब) सिरोही में

(स) जोधपुर में

(द) राजसमंद में

उत्तर- (अ) झुंझुनू में

प्रश्न-15 महाकवि सूर्यमल मिश्रण के संबंध में कौन सा कथन असत्य हैं-

(अ) वंश भास्कर बूंदी राज्य का पद्यात्मक इतिहास है

(ब) वंश भास्कर में चौहान राजाओं का वर्णन है

(स) वे वीर रस के कवियों में से एक हस्ती थे

(द) वे मारवाड़ के शासक जसवंत सिंह के दीवान भी थे

उत्तर- (द) वे मारवाड़ के शासक जसवंत सिंह के दीवान भी थे

प्रश्न-16 ‘भारतेश्वर बाहुबली छोर’ ग्रंथ राजस्थानी भाषा का सबसे प्राचीन ग्रंथ है, इसके रचियता कौन है?

(अ) ब्रजसेन सूरी

(ब) हरिभद्र सूरी

(स) बुद्धिसागर सूरी

(द) धनपाल

उत्तर- (अ) ब्रजसेन सूरी

प्रश्न-17 प्रतापगढ़, अजबगढ़, थानागाजी और बलदेवगढ़ में बोली जाने वाली बोली है?

(अ) नहेड़ा मेवाती

(ब) कठेर मेवाती

(स) भयाना मेवाती

(द) आरेज मेवाती

उत्तर- (ब) कठेर मेवाती

प्रश्न-18 ‘पगतिया उतारनो’ से तात्पर्य है-

(अ) स्थान स्थान पर चालाकी करना

(ब) आश्वासन देते रहना

(स) बहुत परिश्रम करना

(द) बहुत विचार कर कार्य करना

उत्तर-(ब) आश्वासन देते रहना

प्रश्न-19 ‘कामायचा’ का संबंध निम्न में से किस जाति से हैं?

(अ) मांगणियार

(ब) कंजर

(स) कालबेलिया

(द) कामड़

उत्तर- (अ) मांगणियार

प्रश्न-20 ‘फोलरी’ नामक आभूषण पहना जाता है-

(अ) गले में

(ब) पैर की अंगुली में

(स) बाजू में

(द) हाथ की अंगुली में

उत्तर- (ब) पैर की अंगुली में

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 1

प्रश्न-21 ‘काठ का रैन बसेरा’ महल राजस्थान के किस जिले में है?

(अ) बीकानेर

(ब) उदयपुर

(स) जोधपुर

(द) झालावाड़

उत्तर- (द) झालावाड़

प्रश्न-22 चित्रकला की किस शैली को प्रकाश में लाने का श्रेय डॉक्टर फैय्याज अली को है?

(अ) मारवाड़ी शैली

(ब) अलवर शैली

(स) हाडोती शैली

(द) किशनगढ़ शैली

उत्तर- (द) किशनगढ़ शैली

प्रश्न-23 अबुल फजल ने किस दुर्ग के विषय में लिखा कि यह दुर्घटना ऊंचा है कि नीचे से ऊपर देखने में सिर की पगड़ी गिर जाती है?

(अ) कुंभलगढ़ दुर्ग

(ब) चित्तौड़गढ़ दुर्ग

(स) भटनेर दुर्ग

(द) जूनागढ़ दुर्ग

उत्तर- (अ) कुंभलगढ़ दुर्ग

प्रश्न-24 राजस्थान को कितने भौतिक विभागों में विभाजित किया गया है?

(अ)2

(ब) 3

(स) 4

(द) 5

उत्तर-  (स) 4

प्रश्न-25 राज्य में अरावली पर्वतमाला का सर्वाधिक महत्व इसलिए है क्योंकि-

(अ) यहां दुर्लभ वन्य जीव एवं वनस्पति पाई जाती है

(ब) यह पश्चिमी मरुस्थल के प्रसार को दक्षिण पूरी जिलों में होने से रोकती है

(स) इस में अत्यधिक मात्रा में खनिज पाए जाते हैं

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न-26 राजस्थान के मरुस्थल को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) सहारा

(ब) थार

(स) शुष्क मरुस्थल

(द) कच्छ

उत्तर- (ब) थार

प्रश्न-27 राजस्थान में फारसी भाषा का सबसे प्राचीन अभिलेख किस जिले में है?

(अ) अजमेर

(ब) अलवर

(स) उदयपुर

(द) सिरोही

उत्तर- (अ) अजमेर

प्रश्न-28 ‘अखयशाही’ सिक्के किस रियासत में प्रचलित थे?

(अ) मारवाड़

(ब) आमेर

(स) जैसलमेर

(द) मेवाड़

उत्तर- (स) जैसलमेर

प्रश्न-29 कर्नल टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का थर्मोपोली कहाँ है?

(अ) सुमेल गिरी का युद्ध

(ब) हल्दीघाटी का युद्ध

(स) खातोली का युद्ध

(द) खानवा का युद्ध

उत्तर- (ब) हल्दीघाटी का युद्ध

प्रश्न-30 आऊवा में किस अंग्रेज पॉलिटिक्स एजेंट का वध हुआ था?

(अ) कर्नल टॉड

(ब) मैक मेशन

(स) पैट्रिक लॉरेंस

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) मैक मेशन

This Post Has One Comment

  1. Mahesh

    Good

Leave a Reply