You are currently viewing राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 4
राजस्थान-सामान्य-ज्ञान-टेस्ट-4

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 4

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 4 | rajasthan gk online test 4 in hindi

यहाँ पर आपको राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 4 ( rajasthan gk online test 4 in hindi ) से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे –

प्रश्न-1 हीरे की खान राजस्थान में कहां है?

(अ) लघुमान

(ब) टिब्बी

(स) दादिया

(द) केसरपुरा

उत्तर- (द) केसरपुरा

प्रश्न-2 फारसी इतिहासकारों ने ‘हसमत वाला’ राजा किसे कहा है?

(अ) राव चंद्रसेन को

(ब) राव मालदेव को

(स) राव जोधा को

(द) राव बीका को

उत्तर- (ब) राव मालदेव को

प्रश्न-3 जयपुर शहर का नक्शा किस वास्तुविद की देखरेख में तैयार किया गया?

(अ) मंडन

(ब) पंडित विद्याधर

(स) कर्नल टोड

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) पंडित विद्याधर

प्रश्न-4 कर्नल टॉड ने किस युद्ध को ‘मेवाड़ का मैराथन’ कहा था?

(अ) हल्दीघाटी का युद्ध

(ब) पानीपत का युद्ध

(स) दिवेर का युद्ध

(द) खातोली का युद्ध

 उत्तर- (स) दिवेर का युद्ध

प्रश्न-5 शाकंभरी के चौहान वंश की नींव डालने वाला शासक था-

(अ) सोमदेव

(ब) वासुदेव चौहान

(स) अर्णोराज

(द) विग्रहराज प्रथम

उत्तर- (ब) वासुदेव चौहान

प्रश्न-6 राज्य के किस किले को सुवर्णगिरि कहा जाता है?

(अ) जोधपुर के किले को

(ब) आमेर के किले को

(स) जालौर के  किले को

(द) बूंदी के किले को

उत्तर- (स) जालौर के  किले को

प्रश्न-7 ‘पृथ्वीराज विजय’ की रचना किसने की?

(अ) जयानक

(ब)चंदबरदाई

(स) मलिक मोहम्मद जायसी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) जयानक

प्रश्न-8 आधुनिक कालीन हिंदी साहित्य में कन्हैयालाल सेठिया, मेघराज चतुर्वेदी तथा सत्य प्रकाश जोशी का संबंध है-

(अ) कविता साहित्य से

(ब) लघु साहित्य से

(स) नाटक से

(द) कथा साहित्य से

उत्तर- (अ) कविता साहित्य से

प्रश्न-9 पूर्वी राजस्थान के मध्य पूर्व भाग की प्रधान बोली है-

(अ) रागडी

(ब) ढूंढाड़ी

(स) मेवाती

(द) बागड़ी

उत्तर- (ब) ढूंढाड़ी

प्रश्न-10 ‘रावलौ तेल पल्लै में ही खटे’  से तात्पर्य है?

(अ) राज का आदेश सर्वोपरि होता है

(ब) रुपया और औजार तो अपना रंग बता ही देते हैं

(स) रुढियों का अंधानुकरण करना

(द) अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखना

उत्तर- (अ) राज का आदेश सर्वोपरि होता है

प्रश्न-11 ‘गोरबंद’ क्या है?

(अ) स्त्रियों के गले का आभूषण

(ब) ऊंट गले का आभूषण

(स) पैरों का आभूषण

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) ऊंट गले का आभूषण

प्रश्न-12 गरासिया महिलाओं द्वारा किया जाने वाला वृत्ताकार नृत्य-

(अ) मांदल नृत्य

(ब) गेर नृत्य

(स) मोरिया नृत्य

(द) लूर नृत्य

उत्तर- (अ) मांदल नृत्य

प्रश्न-13 राजस्थान में भोपों का मुख्य वाद्य यंत्र हैं?

(अ) तंदूरा

(ब) रावण हत्था

(स) अलगोजा

(द) कमायचा

उत्तर- (ब) रावण हत्था

प्रश्न-14 आदिवासी जातियों में पत्नी अपने पति को छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने लग जाती है, यह कौन सी प्रथा है?

(अ) नाता प्रथा

(ब) डावरिया प्रथा

(स) जोहर प्रथा

(द) फुल पदराना

उत्तर- (अ) नाता प्रथा

प्रश्न-15 लाख का सर्वाधिक काम होता है-

(अ) भीलवाड़ा में

(ब) जयपुर में

(स) किशनगढ़ में

(द) जोधपुर में

उत्तर- (ब) जयपुर में

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 4

प्रश्न-16 ‘हुरडा सम्मेलन’ का उद्देश्य था-

(अ) अंग्रेजों के बढ़ते प्रभाव को रोकना

(ब) मुस्लिम आक्रांताओं से राज्य को बचाना

(स) मराठों के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकना

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) मराठों के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकना

प्रश्न-17 मेवाड़ चित्र शैली के प्रमुख चित्र ‘रागमाला चित्र’ किस अजायबघर में सुरक्षित है?

(अ) जोधपुर के अजायबघर में

(ब) बड़ौदा के अजायबघर में

(स) दिल्ली के अजायबघर में

(द) उदयपुर के अजायबघर में

उत्तर- (स) दिल्ली के अजायबघर में

प्रश्न-18 वह शास्त्रीय नृत्य जिसका उद्गम स्थल राजस्थान माना जाता है?

(अ) भरतनाट्यम

(ब) कत्थक

(स) कुच्चुपुड़ी

(द) ओडिसी

उत्तर- (ब) कत्थक

प्रश्न- 19 ‘विजय स्तंभ’ पर किसकी मूर्ति बनी हुई है?

(अ) विष्णु की

(ब) शिव की

(स) श्रीराम की

(द) महाराणा कुंभा की

उत्तर- (अ) विष्णु की

प्रश्न-20 राजस्थान की वह कौन सी जनजाति है जो अपने मकान के दरवाजे बंद नहीं रखती है?

(अ) भील

(ब) कंजर

(स) मीणा

(द) गरासिया

उत्तर- (ब) कंजर

प्रश्न-21 कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ है-

(अ) काला पत्थर

(ब) जुता हुआ खेत

(स) काली मिट्टी

(द) काली चूड़ियां

उत्तर- (द) काली चूड़ियां

प्रश्न-22 सच्चिया माता कुलदेवी है?

(अ) राठौड़ों की

(ब) ओसवालों की

(स) सिसोदिया राजपूतों की

(द) जालौर के चौहानो की

उत्तर- (ब) ओसवालों की

प्रश्न-23 मीराबाई की प्रसिद्ध रचना है?

(अ) गीतावली

(ब) विनय पत्रिका

(स) पदावली

(द) ब्रजराज

उत्तर- (स) पदावली

प्रश्न-24 प्रदेश में ग्वार गम प्रयोगशाला की स्थापना किस जिले में की गई है?

(अ) उदयपुर में

(ब) जोधपुर में

(स) कोटा में

(द) जैसलमेर में

उत्तर- (ब) जोधपुर में

प्रश्न-25 राणा प्रताप सागर बांध कहां बनाया गया है?

(अ) रावतभाटा में

(ब) कोटा में

(स) भानपुरा में

(द) चौरासीगढ़ में

उत्तर- (अ) रावतभाटा में

प्रश्न-26 इंदिरा गांधी नहर के प्रणेता कौन थे?

(अ) पंडित गोविंद बल्लभ पंत

(ब) श्री कंवर सेन

(स) गंगासिंह

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) श्री कंवर सेन

प्रश्न-27 प्रथम राजस्थान विधानसभा का गठन कब हुआ?

(अ) 26 अप्रैल, 1951

(ब) 3 मार्च, 1952

(स) 26 अप्रैल, 1953

(द) 26 अप्रैल 1954

उत्तर- (ब) 3 मार्च, 1952

प्रश्न-28 जिला कलेक्टर वह धुरी है जिसके चारों और जिला प्रशासन घूमता है उसकी कई प्रशासनिक भूमिकाएं होती है निम्न में से कौन-सी उससे संबंधित नहीं है?

(अ) राजस्व कार्य एवं जिला विकास अधिकारी

(ब) उपखंड का सर्वोच्च अधिकारी

(स) जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला अधिकारी

(द) जिला निर्वाचन एवं जनगणना अधिकारी

उत्तर- (ब) उपखंड का सर्वोच्च अधिकारी

प्रश्न-29 निम्न में से कौन सी नगरीय स्वशासन संबंधी संस्था राजस्थान में नहीं है?

(अ) नगर पालिका

(ब) नगर परिषद

(स) नगर निगम

(द) महानगर निगम

उत्तर- (द) महानगर निगम

प्रश्न-30 स्थानीय स्वशासन विषय है?

(अ) संघीय सूची का

(ब) राज्य सूची का

(स) समवर्ती सूची का

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) राज्य सूची का

ये भी पढ़ें –

Leave a Reply