You are currently viewing राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 5
राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 5

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 5 | rajasthan gk online test 5 in hindi

यहाँ पर आपको राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 5 ( rajasthan gk online test 5 in hindi ) से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे –

प्रश्न-1 पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक व विस्तृत क्षेत्र में पाई जाने वाली मिट्टी है?

(अ) रेतीली मिट्टी

(ब) कछारी मिट्टी

(स) मध्यम काली मिट्टी

(द) लाल व पीली मिट्टी

उत्तर- (अ) रेतीली मिट्टी

प्रश्न-2 निम्न में से किस वृक्ष का वैज्ञानिक नाम प्रोसेपिप सिनेरिया है-

(अ) आम

(ब) बबूल

(स) खेजड़ी

(द) रोहिड़ा

उत्तर- (स) खेजड़ी

प्रश्न-3 देश में राजस्थान का घीया पत्थर के उत्पादन में कौन सा स्थान है?

(अ) तृतीय

(ब) प्रथम

(स) द्वितीय

(द) चतुर्थ

उत्तर- (ब) प्रथम

प्रश्न-4 पूर्वी राजस्थान की जलवायु है?

(अ) आर्द्र

(ब) उष्ण

(स) उप आर्द्र

(द) शुष्क

उत्तर- (स) उप आर्द्र

प्रश्न-5 राजस्थान की खारे पानी की झीले किस महासागर का अवशेष मानी जाती है?

(अ) अरब सागर

(ब) हिंद महासागर

(स) प्रशांत महासागर

(द) टेथिस सागर

उत्तर- (द) टेथिस सागर

प्रश्न-6 राजस्थान में मिर्च उत्पादन में प्रथम है-

(अ) जोधपुर

(ब) जैसलमेर

(स) सिरोही

(द) पाली

उत्तर- (अ) जोधपुर

प्रश्न-7 गोडवाड़ी क्या है?

(अ) मारवाड़ी की उपबोली

(ब) मेवाड़ी की उपबोली

(स) मालवी की उपबोली

(द) बागड़ी की उपबोली

उत्तर- (अ) मारवाड़ी की उपबोली

प्रश्न-8 वात साहित्य से आशय है-

(अ) इतिहास परक ग्रंथों से

(ब) कथा या कहानी से

(स) वीर गाथा से संबंधित ग्रंथों से

(द) राजवंशो की वंशावली से संबंधित ग्रंथों से

उत्तर- (ब) कथा या कहानी से

प्रश्न-9 राजस्थानी भाषा के विद्वान व राजस्थानी में रामायण के रचयिता हैं?

(अ) जान्खो मणिहार

(ब) संत हनवंत किंकर

(स) राजशेखर

(द) केसरी सिंह बारहठ

उत्तर- (ब) संत हनवंत किंकर

प्रश्न-10 आठवीं शताब्दी के कुवलयमाला नामक ग्रंथ में भारत की 18 देशी भाषाओं में मारवाड़ की भाषा किस नाम से व्यक्त की गई है?

(अ) मारवाड़ी

(ब) मरुवाणी

(स) बागड़ी

(द) डिंगल

उत्तर- (ब) मरुवाणी

प्रश्न-11 ‘चूहों की देवी’ के रूप में प्रसिद्ध हैं?

(अ) शीतला माता

(ब) केलादेवी

(स) करणी माता

(द) समस्त

उत्तर- (स) करणी माता

प्रश्न-12 लोकगीत किसी संस्कृति के मुंह बोले चित्र है, यह किसका कथन है?

(अ) देवेंद्र सत्यार्थी

(ब) सत्येंद्र त्रिपाठी

(स) महात्मा गांधी

(द) डॉ. चेतनारायण लाल शास्त्री

उत्तर- (अ) देवेंद्र सत्यार्थी

प्रश्न-13 राजस्थानी चित्रकला की मुल शैली के रूप में किस चित्र शैली को माना जाता है?

(अ) मारवाड़ी शैली

(ब) किशनगढ़ शैली

(स) मेवाड़ी शैली

(द) शेखावाटी शैली

उत्तर- (स) मेवाड़ी शैली

प्रश्न-14 राजस्थान का वह संगीतज्ञ जिसके विषय में किवंदती है कि उसने एक राग से पत्थर को पिघला दिया था-

(अ) हरिसिंह

(ब) मोहनलाल

(स) कुशालीराम

(द) ख्यालीराम

उत्तर- (अ) हरिसिंह

प्रश्न-15 निम्नलिखित नृत्यों में से कौन सा नृत्य राजस्थान से संबंधित नहीं है?

(अ) घूमर

(ब) भवाई

(स) कालबेलिया

(द) गरबा

उत्तर- (द) गरबा

राजस्थान सामान्य ज्ञान टेस्ट 5

प्रश्न-16 जयपुर ब्लू पॉटरी के लिए प्रसिद्ध है, यह चित्रकारी किन बर्तनों पर की जाती है?

(अ) कांच और चीनी मिट्टी के बर्तनों पर

(ब) केवल कांच के बर्तनों पर

(स) चीनी मिट्टी के बर्तनों पर

(द) पीतल के बर्तनों पर

उत्तर- (स) चीनी मिट्टी के बर्तनों पर

प्रश्न-17 प्रसिद्ध मीनाकारी ‘थेवा कला’ का संबंध है-

(अ) प्रतापगढ़ से

(ब) बांसवाड़ा से

(स) जयपुर से

(द) बीकानेर से

उत्तर- (अ) प्रतापगढ़ से

प्रश्न-18 आदिवासियों में कटकी वस्त्र पहना जाता है-

(अ) पुरुषों द्वारा

(ब) अविवाहित युवतिओं द्वारा

(स) विधवाओं द्वारा

(द) विवाहित स्त्रियों द्वारा

उत्तर- (ब) अविवाहित युवतिओं द्वारा

प्रश्न-19 जैसलमेर की पटवों की हवेलियां क्यों प्रसिद्ध है?

(अ) अपनी विशालता के कारण

(ब) दीवारों पर चित्रकारी के कारण

(स) पत्थर की जालियों में की गई कटाई के कारण

(द) हवेली शैली के मध्य विशाल प्रांगण के कारण

उत्तर- (स) पत्थर की जालियों में की गई कटाई के कारण

प्रश्न-20 जोधपुर शहर के संस्थापक थे?

(अ) राव सीहा

(ब) राव चंद्रसेन

(स) राव मालदेव

(द) राव जोधा

उत्तर-(द) राव जोधा

प्रश्न-21 ‘सुमेल गिरी’ का युद्ध (1543) किस-किसके मध्य लड़ा गया?

(अ) मालदेव व हुमायु के मध्य

(ब) इब्राहिम लोदी व बाबर के मध्य

(स) राव कल्याणमल व शेरशाह के मध्य

(द) राव मालदेव व शेरशाह सूरी के मध्य

उत्तर- (द) राव मालदेव व शेरशाह सूरी के मध्य

प्रश्न-22 ‘सर थॉमस रो’ ने अपना परिचय मुगल सम्राट जहांगीर को किस स्थान पर दिया?

(अ) मोहनगढ़ (जोधपुर)

(ब) मैगजीन दुर्ग (अजमेर)

(स) लोहागढ़ दुर्ग (भरतपुर)

(द) बसंतगढ़ (सिरोही)

उत्तर- (ब) मैगजीन दुर्ग (अजमेर)

प्रश्न-23 राजस्थान में ‘गेटोर की छतरियां’ किस वंश के राज परिवार से संबंधित हैं?

(अ) हाड़ा

(ब) सिसोदिया

(स) परमार

(द) कछवाहा

उत्तर- (द) कछवाहा

प्रश्न-24 1857 के विद्रोह के समय राजस्थान में एजेंट टू गवर्नर जनरल के पद पर कार्यरत थे-

(अ) कैप्टन शावर्स

(ब) मेजर बर्टन

(स) कैप्टन मोंक मेसन

(द) जार्ज पैट्रिक लॉरेंस

उत्तर- (द) जार्ज पैट्रिक लॉरेंस

प्रश्न-25 राजस्थान के किस किसान आंदोलन में सेवा संघ के साथ हुए समझौते को सरकार ने बोल्शेविक’ फैसले की संज्ञा दी?

(अ) बिजोलिया किसान आंदोलन

(ब) बेंगू किसान आंदोलन

(स) शेखावाटी किसान आंदोलन

(द) अलवर किसान आंदोलन

उत्तर- (ब) बेंगू किसान आंदोलन

प्रश्न-26 निम्न में से सिरोही प्रजामंडल के संस्थापक कौन है?

(अ) माणिक्य लाल वर्मा

(ब) अर्जुनलाल सेठी

(स) श्री गोपाल भाई भट्ट

(द) कृष्णदत्त पालीवाल

उत्तर- (स) श्री गोपाल भाई भट्ट

प्रश्न-27 राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनता में लोकनायक की उपाधि से विभूषित नेता थे-

(अ) जय नारायण व्यास

(ब) हरिभाऊ उपाध्याय

(स) हीरालाल शास्त्री

(द) माणिक्य लाल वर्मा

उत्तर- (अ) जय नारायण व्यास

प्रश्न-28 राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण का नाम मत्स्य संघ रखने का सुझाव किसने दिया?

(अ) श्री के. एस. मुंशी

(ब) श्री पी. सत्यनारायण राव

(स) श्री वी. एन. गाडगिल

(द) श्री शंकर राव देव

उत्तर- (अ) श्री के. एस. मुंशी

प्रश्न-29 राजस्थान की एकमात्र रियासत कौन सी थी जिसने अपने राज्य में पूर्ण उत्तरदाई शासन की स्थापना 14 अगस्त, 1947 को ही कर दी थी?

(अ) प्रतापगढ़

(ब) अलवर

(स) शाहपुरा

(द) टोंक

उत्तर- (स) शाहपुरा

प्रश्न-30 कौनसी परियोजना राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना है?

(अ) नर्मदा नहर परियोजना

(ब) सरदार सरोवर परियोजना

(स) इंदिरा गांधी नहर परियोजना

(द) माही परियोजना

उत्तर- (अ) नर्मदा नहर परियोजना

ये भी पढ़ें –

Leave a Reply